Rikhnikhal Mahotsav 2018

Eternal Development of Uttarakhand

Thursday, 18 January 2018

हमारी बदनसीबी की कहानी

हमारी बदनसीबी की कहानी
शुरू हो गई थी उस दिन
सरकारों ने उत्तराखण्ड राज्य मे
सत्ता संभाली थी जिस दिन

सरकार बनाते ही राज्य मे मुददा गैरसैण का थम गया
शहीदो को भूलकर लोगो को
बस देहरादून जम गया

बुझने लगा था सपनों का दीपक
राज्य मे सत्ता के खेल मे
ठूसने लगे आन्दोलन कारियो को
सत्ता के बल पर जेल मे

पार्टियो के अटठारह सालो का
इतिहास भी सब भूले नही
कुर्सी के भूखों को लडते भी देखा
गिरगिट की तरह बदले यही

आपदा विपदा पलायन की मार
रंग भी घोटालों के बदले थे
केवल और केवल सत्ता के लिए
अजगर भी यहां निकले थे

चलेगी कब तक जुल्म की आंधी
सामने गब्बर सिंह वीरो के
गैरसैण है हम सबका समाधान
ठहरोगे नही अब तीरो पे


गुडडा भाई (राजेन्द्र सिंह रावत ) जेठो गांव

 

No comments:

Post a Comment